रिपोर्ट - मो0 हाशिम
हापुड़। ग्राम सिलाई के ग्राम प्रधान शाने आलम द्वारा गांव के खेल मैदान, पंचायत घर व प्राइमरी स्कूल जूनियर स्कूल में ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्य किए गए।
ग्राम प्रधान शाने आलम द्वारा गांव के विकास के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सीडीओ प्रेरणा सिंह द्वारा ग्राम प्रधान शाने आलम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
जिसमें हापुड़ ब्लॉक में अन्य प्रधानों को भी सीडीओद्वारा सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान शाने आलम ने सम्मानित होने पर ब्लॉक अधिकारीयों को धन्यवाद कहा।


