- सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष ने किया मनोनीत
रिपोर्ट - नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
हापुड़। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बबलू गुर्जर को जनपद हापुड़ का जिलाध्यक्ष व पदम सिंह जाटव को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। जिनके मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
इनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कुँवरपाल यादव, साज़िद चौधरी व रूपेश शर्मा को जिला उपाध्यक्ष और एडवोकेट बिलाल सैफी को जिला महासचिव मनोनीत किया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो ज़िम्मेदारी दी गयी है, उसका निर्वहन वें पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करेंगे। वहीं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनपद हापुड़ में पार्टी को मजबूत किया जाएगा।