रिपोर्ट - नवीन गौतम
हापुड़। थाना हापुड़ नगर पुलिस ने अवैध पशु कटान करते समय 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, जिनके कब्जे से भैंस प्रजाति के कटे अवशेष व पशु कटान करने के उपकरण बरामद ।
कार्यवाही:-
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध पशु कटान करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा अवैध पशु कटान करते समय 03 अभियुक्तों को मौहल्ला शिवदयालपुरा से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से भैंस प्रजाति के कटे अवशेष व पशु कटान करने के उपकरण बरामद हुए हैं। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हापुड़
नगर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-
1. युसुफ पुत्र अब्दुल हक निवासी देहली गेट थाना हापुड नगर जनपद हापुड़।
2. याहिया पुत्र युसुफ निवासी देहली गेट थाना हापुड नगर जनपद हापुड़।
3. उमर पुत्र जहीर अहमद निवासी नई आबादी कोठी गेट के पास थाना हापुड नगर जनपद हापुड ।
बरामदगी का विवरण:-
भैंस प्रजाति के कटे अवशेष एवं पशु कटान के उपकरण।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1. उ0नि0 श्री अजीत सिह थाना हापुड नगर जनपद हापुड ।
2. है0का0 176 दिनेश कुमार थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
3. है0का0 784 अजीत कुमार थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
4. का0 506 सुनील कुमार थाना हापुड नगर जनपद हापुड । 5. का0 593 प्रदीप कुमार थाना हापुड नगर जनपद हापुड ।


