Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : यातायत पुलिस ने पिलखुआ और धौलाना में की ताबड़तोड़ कारवाई, 188 वाहनों के काटे चालान



By-Naveen Gautam/Anuj Singh 
हापुड़। होली को लेकर शहर के मुख्य सर्किलों पर वाहनों की भीड़ बढ़ रही है। इससे यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नियमों को अनदेखा करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से सुबह और शाम के समय कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को पिलखुवा और धौलाना के मुख्य चौराहों पर नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई की गई। 

ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को जिले में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 188 वाहन चालकों के चालान किए। जिसमें बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन व बिना दस्तावेज वाली गाड़ी और शीशे पर काली फिल्म चढ़ी हुई के गाड़ियों के चालान किए गए। साथ ही सड़क के किनारे वाहन खड़े करने वालों के भी चालान किए गए।

यातायात प्रभारी निरीक्षक उपदेश यादव ने बताया कि पुलिस का चालान करना मकसद नहीं है, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। क्योंकि अधिकतर देखा गया है कि अधिक दुर्घटनाएं बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग करने से हो रही हैं। इस पर यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक किया और कानून का उल्लंघन करने वालों के चालान भी किए गए। इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के 188 वाहनों के चालान काटे गए।
यातायात प्रभारी निरीक्षक उपदेश यादव ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस द्वारा सख्ती बरती जा रही है। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए शुक्रवार को पिलखुवा और धौलाना में 188 वाहनों के चालान किए गए। ट्रैफिक पुलिस की टीम ने मोडीफाई सलैंसर, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, गलत पार्किंग, हेलमेट ना पहनने वालों, सीट बेल्ट ना लगाने वालों, बिना नंबर प्लेट वालों और वाहन चलाते समय फोन पर बात करने वालों व अन्य अधूरे दस्तावेज वालों के चालान काटे। उन्होंने कहा कि नियम सभी के लिए एक बराबर है। इसकी उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।