समाजवादी पार्टी में ललित सिंह एडवोकेट का बड़ा कद प्रदेश कार्यकारिणी में मिली जगह
रिपोर्ट - नवीन गौतम
हापुड़। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से हापुड़ के कृष्णानगर नवीन मण्डी गढ़ रोड निवासी एडवोकेट ललित सिंह जाटव को समाजवादी पार्टी उ०प्र० की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सदस्य नामित किया है।
इस मौके पर एडवोकेट ललित सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास कर जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं पूरी लगन एवं निष्ठा से निर्वहन करूंगा। इस अवसर पर एडवोकेट ललित सिंह के समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।


