Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : 10 मई को धूम-धाम से उत्सव की तरह निकाली जाएगी भगवान परशुराम जन्मोत्सव रथयात्रा


हापुड़। भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर रविवार को  ब्राह्मण समाज की एक बैठक आयोजित की गई। 
 बैठक में 10मई को होने जा रहे भगवान परशुराम जन्मोत्सव रथयात्रा को भव्य तरीके से निकालने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर पंडित गोपाल शर्मा ने कहा कि अबकी बार सभी ब्राह्मण संगठनों को संयुक्त कर एक समिति गठित की जाए, ताकि सभी ब्राह्मणों के सहयोग से भगवान परशुराम जन्मोत्सव एक उत्सव की तरह आयोजित किया जाए। इस विचारधारा को समर्थन देते हुए लोगों ने समय की कमी को देखते हुए विचार विमर्श कर एक समिति का गठन किया। जिसे संयुक्त ब्राह्मण समिति का नाम दिया गया। 

बैठक की अध्यक्षता डॉ.वी.सी शर्मा ने की, बैठक में सर्व सहमति से पंडित सुशील शास्त्री को संयुक्त ब्राह्मण समिति भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में पंडित सुशील शास्त्री को समिति में पांच सहसंयोजक बनाने को कहा गया। कमेटी ने सुशील शास्त्री को संयुक्त ब्राह्मण समिति के द्वारा निकाली जा रही भगवान परशुराम जन्मोत्सव भव्य रथयात्रा में तन मन धन से सहयोग देने की अपील भी की, समिति की बैठक में भगवान परशुराम जन्मोत्सव रथयात्रा को रेलवे रोड हापुड़ से निकालते हुए दिल्ली रोड हापुड़ पर समापन का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर पंडित गोपाल शर्मा, डॉक्टर वीसी शर्मा, वाई.के शर्मा, सुशील शास्त्री, जे.सी शर्मा, डॉ.आशाराम शर्मा, पंडित आशीष शर्मा, पंडित लोकेश शर्मा पत्रकार, पंडित सुनील शर्मा, आई.सी शर्मा, सुबोध शास्त्री, रामू शर्मा, रवि शर्मा, दुष्यंत कुमार शर्मा, आदित्य राज शर्मा, प्रीति शर्मा, सीमा शर्मा, प्रीति शर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे।


 भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव संयुक्त समिति हापुड़ का पंडित उमंग शर्मा और पंडित मोक्ष शर्मा को सहसंयोजक एवं पंडित लोकेश शर्मा पंडित सुनील शर्मा को मीडिया प्रभारी पंडित गोपाल शर्मा ने नियुक्त किया।  युवाओं को लेकर पंडित गोपाल शर्मा ने कहा कि 10 मई को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव संयुक्त समिति हापुड़ के तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा जगह जगह पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा जन्मोत्सव यात्रा का शुभारंभ गोल मार्केट, रेलवे रोड फ्रीगंज रोड, तहसील चौपला, गुरुद्वारा होते हुए भगवान परशुराम मंदिर दिल्ली रोड पर यात्रा का समापन होगा। इस मौके पर डॉ0 वीसी शाम, पंडित वाई के शर्मा, हर्ष शर्मा एडवोकेट, पंडित नरेश चन्द शर्मा एडवोकेट अमित शर्मा, टोनी, संयोजक पंडित सुशील शास्त्री, डॉ देवेन्द्र वशिष्ठ, अनिल वाजपेई, पंडित आशीष शर्मा, पंडित लोकेश शर्मा आदि ब्राह्मणों ने बधाई दी।