Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने निरीक्षक, उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों व आरक्षियों , कुल 33 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से किया लाईन हाजिर।

By -Naveen Gautam 
हापुड़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा लंबित  विवेचनाओ/कार्य में लापरवाही आदि को लेकर 33 पुलिसकर्मियों को लाईन हाजिर किया गया है। जिसमें निरीक्षक, उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों व आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन स्थानांतरण किया गया है।
      एसपी अभिषेक वर्मा ने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने नवनियुक्ति स्थान/पुलिस लाइन में आमद करना सुनिश्चित करें।