हापुड़। इकरा आर्गेनाइजेशन के द्वारा आज BBA कैफे सामिया गार्डन पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के अभी पदाधिकारीगण मौजूद रहे और सभी ने ईद के त्योहार को सांप्रदायिक सौहार्द आपसी भाईचारा बढ़ाने का त्योहार बताया।
प्रोग्राम का संचालन एडवोकेट वसीम चौधरी ने किया इस दौरान सरफराज सैफी, नईमुद्दीन सैफी, आरिफ कुरेशी, नदीम सलमानी, आदिल सिद्दीकी, डॉक्टर गुलफाम जहीर, जावेद चौधरी, आमेज़ अली, राजेंद्र वर्मा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।


