Banga Electronics

Kidszee

हापुड़। हाफिजपुर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 अंतर्राज्यीव वाहन चोरों को किया गिरफ्तार। कब्जे से चोरी के 08 मोटर साइकिल व फजी नम्बर प्लेट, अवैध असलहा बरामद।

हापुड़। जनपदीय स्वाट व थाना हाफिजपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 अंतर्राज्यीव वाहन चोरों को किया गिरफ्तार। जिनके कब्जे/निशानदेही पर चोरी के 08 दो पहिया वाहन (07 मोटर साइकिल व 01 स्कूटी), फजी नम्बर प्लेट तथा अवैध असलहा बरामद। गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म का वाहन बोरा अपराधी हैं, जिनके विरूद्ध जनपद बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर व शाहजहांपुर में डकैती, लूट, चोरी व गैंगस्टर एक्ट आदि से सम्बन्धित ०३ दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्तगण एनसीआर क्षेत्र व अन्य जनयतों से वाहनों को चोरी कर वाहनों की नम्बर प्लेट बदलकर बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे।
सीओ स्तुति सिंह ने ने बताया कि जनपदीय स्वाट व थाना हाफिजपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे निशानदेही पर चोरी के 08 दो पहिया वाहन (07 मोटर साइकिल व 01 स्कूटी), फर्जी नम्बर प्लेट तथा अवैध असलहा बरामद हुआ है। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाफिजपुर पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी का स्थानः- चितौली अण्डरपास के पास ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:
1. अजय पुत्र जयपाल निवासी ग्राम जिसौरा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
2. माजिद उर्फ चूहा पुत्र इकबाल निवासी ग्राम जिसौरा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ।
3. माजिद पुत्र यामीन निवासी ग्राम ललिवाना थाना किठौर चनपद मेरठ व हाल पता-चमन कॉलोनी इस्लमानगर गली नं0 3 कैला भट्टा थाना कोतवाली नगर जनपद गाजियाबाद।