Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : पुलिस ने विदेशी नाइजीरियन सहित 4 शातिर साइबर ठगो को किया गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर लड़की के काल्पनिक नामो से आईडी बनाकर ऑनलाइन करते थे ठगी



By -Anuj Singh 
हापुड़। जनपद की साइबर क्राइम पुलिस ने विदेशी नाइजीरियन सहित 4 शातिर साइबर ठगो को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर लड़की व महिलाओ के काल्पनिक नामो से आईडी बनाकर भारत के लोगो से दोस्ती कर उनको जाल में फसाकर एवं व्हाट्सअप पर उच्च अधिकारियो की फोटो लगाकर सामान को खरीदने व बेचने के नाम पर ऑनलाइन पैसो की ठगी करते थे। पुलिस ने विदेशी ठग सहित अन्य ठगो से 04 मोबाईल,09 पासबुक, फर्जी रसीदे व नगदी बरामद की है। पकड़ा गया विदेशी नाइजीरियन ठग दिल्ली से बड़े बड़े अधिकारियो की फोटो लगाकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए विदेशी सहित 4 ठगो को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए ठग Gogwin पुत्र Enefl निवासी नाइजीरिया हालपता एल सेकंड ब्लॉक न्यू महावीर नगर थाना तिलकनगर दिल्ली, अफसार खान पुत्र जमा खान निवासी ग्राम धंतिया थाना फतेहगंज पश्चिम जनपद बरेली, फरमान मोहम्मद पुत्र दफेदार निवासी बरेली, समीर हुसैन पुत्र हसमत हुसैन निवासी बरेली के रहने वाले है। वही पुलिस इस मामले में अब आगे की आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर रही है।