Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चैकिंग के दौरान अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की 10 मोटर साइकिल बरामद।

रिपोर्ट - परवेज अली 
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चैकिंग के दौरान अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार। जिनके कब्जे/निशानदेही पर एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न जनपदों से चोरी की गयी 10 मोटर साइकिल बरामद।

गिरफ्तार अभियुक्तगण एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न जनपदों से मोटर साइकिल को चोरी कर जनपद हापुड़ व सीमावर्ती जनपदों के देहात क्षेत्रों में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी/वाहन चोर हैं, जिनके विरुद्ध जनपद हापुड़, बुलन्दशहर व गौतमबुद्धनगर में चोरी, हत्या का प्रयास धोखाधड़ी, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट आदि से सम्बन्धित करीब ढ़ाई दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

कार्यवाहीः-
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे/निशानदेही पर एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न जनपदों से चोरी की गयी 10 मोटर साइकिल बरामद हुई है। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना गढ़मुक्तेश्वर पर मु0अ0सं0 431/2024 धारा 317(2), 317(5) पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी का स्थान- स्याना रोड़ दादू के भट्ठे के पास ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः- 1. वसीम पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम लोहगला थाना अगौता जनपद बुलन्दशहर हालपता मसूरी अड्डे के पास थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद ।
2. सलमान पुत्र सलीम निवासी ग्राम लोहगला थाना अगौता जनपद बुलन्दशहर हालपता ग्राम अल्लाबक्शपुर थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड।
3. भागीरथ पुत्र इन्द्रपाल निवासी ग्राम गावडी थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़।