By- Anuj Singh
हापुड़। चंडी रोड स्थित कमोडिटी एक्सचेंज लिमिटिड (चैम्बर ऑफ कॉमर्स) पर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक अयोजित की गई। बैठक में चैयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर के पद का सर्व सहमति चुनाव किया गया। जिसमे ललित अग्रवाल छावनी वालों को चैयरमैन व सुरेश चन्द जिन्दल को मैनेजिंग डायरेक्टर चुना गया। इस मौके पर पुनीत गोयल, सचिन शिवम्, दिनेश सिंघल पी जे, कपिल सिंहल एस एस, मनीष गर्ग नीटू, सुभाष चन्द्र सिंहल, विनीत अग्रवाल कली वाले, अनुज जैन व कम्पनी सचिव एम पी सिंह, सौरभ साबू आदि उपस्थित रहे।


