गिरफ्तारी और बरामदगी का विवरण
हापुड़ नगर पुलिस ने अमीपुर नगौला से मुकीमपुर जाने वाले रास्ते पर रेलवे ओवर ब्रिज के पास से महेश को 5 अगस्त, 2025 को गिरफ्तार किया।
उसके पास से 6 अवैध तमंचे (जिनमें 315 बोर के 3 बने हुए और 3 अधबने थे) और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए। बरामद किए गए उपकरणों में ग्राइंडर, वेल्डिंग मशीन, हथौड़ी, प्लास, और अन्य औजार शामिल हैं।
आरोपी महेश गाजियाबाद के मुकीमपुर का रहने वाला है, अवैध हथियार बनाकर हापुड़, अलीगढ़, गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में 5,000 से 7,000 रुपये प्रति तमंचा की कीमत पर अपराधियों को बेचता था।
पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 494/2025 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।



