Banga Electronics

Kidszee

डीएस रामस्वरूप पब्लिक स्कूल मे कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता हुई, छात्रों ने कृष्ण के बाल स्वरूप प्रस्तुति कर मनमोह लिया

डीएस रामस्वरूप पब्लिक स्कूल मे कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता हुई, छात्रों ने कृष्ण के बाल स्वरूप प्रस्तुति कर मनमोह लिया 

हापुड़। दिल्ली रोड स्थित डीएस रामस्वरूप पब्लिक स्कूल मे कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जहां छात्र-छात्राओं ने भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप में आकर के मनमोहक प्रस्तुति की जिनको विद्यालय की ओर से पारितोषिक भी दिया गया इस अवसर पर प्रबंधक सुयश वशिष्ठ, प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी, अनीता रानी, आसमा त्यागी, इशू, राधा, अंजली, मनीषा, रवि कुमार, मुकेश शर्मा, आकांक्षा, सचिन कुमार आदि शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।