Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ पहुंची राज्य महिला आयोग सदस्य मनीषा अहलावत: गढ़मुक्तेश्वर सीएचसी का किया निरीक्षण,पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनी

हापुड़ पहुंची राज्य महिला आयोग सदस्य मनीषा अहलावत, गढ़मुक्तेश्वर सीएचसी का किया निरीक्षण,पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनी



गढ़मुक्तेश्वर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती मनीषा अहलावत ने बुधवार को गढ़मुक्तेश्वर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
गढ़ तहसील स्थित सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनपद की छह पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं, जिनमें पारिवारिक विवाद, दहेज उत्पीड़न, और मारपीट जैसे गंभीर मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थानों के प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।