किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था अभियुक्त
BY-ANUJ KUMAR
हापुड़।थाना नगर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।क्षेत्र के प्रीत विहार से बदनौली फाटक की तरफ जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने गस्त व चैकिंग के दौरान अवैध तमंचा लेकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत प्रीत विहार से बदनौली फाटक की तरफ जाने वाले रास्ते पर चैकिंग की जा रहीं थी। उसी दौरान एक संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर एक अवैध तमंचा कारतूस बरामद किया गया है।किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था अभियुक्त,आरोपी की पहचान शान मोहम्मद उर्फ शानू पुत्र सलीम निवासी मौहल्ला मजीदपुरा के रूप मे हुई है। जिसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।


