Banga Electronics

Kidszee

पुलिस ने डेढ़ किलो गांजे के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तारL

 पुलिस ने डेढ़ किलो गांजे के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार





BY-BHOOPENDRA SAGAR

पिलखुवा।पुलिस ने गस्त व चेकिंग के दौरान एक गांजे तस्कर को गिरफ्तार किया है।जिसके कब्जे से लगभग डेढ़ किलो गांजा पुलिस ने बरामद किया है।आपको बता दें कि पिलखुवा पुलिस ने बीती रात्रि चेकिंग के दौरान क्षेत्र के बड़ौदा हिंदुस्तान फाटक के पास से अजय पुत्र कौशल निवासी रजनी नगर पिलखुवा को गिरफ्तार किया है।जिसके कब्जे से पुलिस ने डेढ़ किलो अवैध गांजा बरामद किया है।पकड़े गए आरोपी पर शराब तस्करी व गुंडा एक्ट जैसे लगभग आधा दर्जन मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं।पुलिस ने अभियुक्त पर कानूनी कार्यवाही कर कोर्ट में पेश कर दिया है ।जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।