रिपोर्ट- शानविका सिंह
हापुड़। थाना हाफिजपुर पुलिस ने गांव निवासी एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को मोरपुर कट के पास से पकड़ा गया।
नाबालिग किशोरी के परिजनों ने इस संबंध में थाना हाफिजपुर में शिकायती पत्र देकर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई:
बुधवार को पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि घटना का आरोपी मोरपुर कट के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बुलंदशहर का है आरोपी:
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जनपद बुलंदशहर के गांव कमालपुर निवासी राज पुत्र राजेन्द्र के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष परवीन कुमार ने बताया कि घटना में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करके न्यायालय में पेश कर दिया गया है।


