रिपोर्ट: अनुज सिंह
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम सिंमरौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर युवाओं द्वारा एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रिंस पंडित के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिसमें महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्गों सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ भाजपा नेता प्रिंस पंडित ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया।इस दौरान जय परशुराम के जयघोष से पूरा वातावरण धर्ममय हो गया। यात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया, जिसमें पूर्व प्रधान राजपाल चौधरी के पुत्र हरेंद्र ने यात्रा का अभिनंदन किया। वहीं वर्तमान प्रधान सरोज देवी, महेश चंद और अमरजीत ने फूल-मालाओं के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके साथ ही स्व. दीननाथ शर्मा के पुत्रों ने सपरिवार आरती उतारकर यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन कमेटी के अनुज शर्मा बट्टू, शिवम शर्मा निक्की, विशाल शर्मा, कपिल, मोहित, सोहनपाल शर्मा, जालिम सिंह, मुन्नू, सुरेंद्र चौधरी, रूमाल सिंह, बबलू, योगेन्द्र शर्मा, योगेश शर्मा, चेतन, राहुल, सचिन और आशु सहित अन्य युवाओं का विशेष सहयोग रहा। अंत में भाजपा नेता प्रिंस पंडित ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी अतिथियों व पुलिस प्रशासन और ग्रामवासियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल पूरी यात्रा के दौरान मुस्तैद रहा।



