गडमुक्तेश्वर (हापुड़)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गढ़मुक्तेश्वर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सीओ राहुल यादव के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में पुलिस बल के जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना को जागृत करना रहा। यात्रा थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहाँ हाथ में तिरंगा थामे पुलिस जवानों के देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
सीओ राहुल यादव ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराकर आजादी के इस पावन पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाना चाहिए। यात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस बल का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



