Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ मे स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में सम्मान समारोह: SP ने पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा पदक देकर किया सम्मानित

हापुड़ मे स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में सम्मान समारोह: SP ने पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा पदक देकर किया सम्मानित

हापुड़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जनपद की पुलिस लाइन प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले जनपद में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक व सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
​पुलिस लाइन में आयोजित इस गरिमामय समारोह में पुलिस महानिदेशक (DGP) उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त 'उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह' एवं 'सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह' सहित विभिन्न पदकों से पुलिसकर्मियों को अलंकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों व कर्मचारियों के सेवा अभिलेखों और उनके द्वारा दिखाए गए शौर्य के आधार पर उनका उत्साहवर्धन करते हुए पदक व चिन्ह प्रदान किए।
​सम्मानित करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस बल का हर जवान निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करे, ताकि समाज में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रहे। इस अवसर पर पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।