रिपोर्ट - आशीष कुमार
कोरोना काल में मृत लोगों के परिजनों से संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके घर पहुंचे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान।
बुलन्दशहर/स्याना : केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शनिवार को नगर में कोरोना काल की दूसरी लहर में मृत लोगों के परिवार को संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके घर पहुंचे। राज्यपाल का काफिला सुबह 10:00 बजे नगर के मोहल्ला काजीखेल स्थित समाजसेवी फिरोज दरोगा के आवास पर पहुंचा।
जहां राज्यपाल ने कोरोना काल में समाजसेवी की मृत पत्नी के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। वही परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
उसके बाद राज्यपाल नगर के शांतिकुंज हरिद्वार के कार्यकर्ता राजेंद त्यागी के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने कुछ दिन पहले कोरोना से हुई त्यागी के भाई की मौत पर दुख प्रकट किया। वहीं राज्यपाल नगर के पूर्व चेयरमैन बदरुल इस्लाम व व्यापारी नेता उमेश गोयल के आवास पर भी पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल का नगर के मार्गों पर जगह जगह व्यापारियों व समाजसेवी द्वारा स्वागत भी किया। गया लगभग 2 घंटे से स्याना में रुकने के बाद राज्यपाल का काफिला बुगरासी के लिए रवाना हो गया। इस दौरान नगर के गणमान्य व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।


