रिपोर्ट- संजय कश्यप
हापुड। बाबूगढ़ क्षेत्र के छपकोली गांव में बने सरकारी स्कूल के खेल के मैदान में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक लम्बा विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। आस पास के लोग दहशत में भी आ गए जिसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।


