Banga Electronics

Kidszee

शिवपाल यादव संघर्षशील नेता : जुनैद अहमद


रिपोर्ट- लक्ष्मण सिंह

हापुड़। प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव संघर्षशील नेता है। जिनके संघर्षों से समाजवादी पार्टी ऊंचाईयों तक पहुंची। वहीं अब उनके संघर्ष से प्रसपा प्रदेश में नए आयाम स्थापित करेगी। यानि आगामी 2022 में बिना प्रसपा के किसी की भी सरकार नहीं बनेगी।
यह बातें प्रसपा मेरठ मंडल के प्रभारी एडवोकेट जुनैद अहमद ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक मीटिंग में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में प्रसपा का लगातार जनाधार बढ़ रहा है। किसान, नोजवान, महिलाएं आदि लोग सैंकड़ों की संख्या में प्रतिदिन प्रसपा में शामिल हो रहें है। जिलाध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि आज हमारे प्रदेश को संघर्षशील नेता शिवपाल सिंह यादव की जरूरत है। भाजपा की सरकार में किसी भी वर्ग को न्याय नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते प्रदेश की जनता शिवपाल सिंह यादव व प्रसपा की तरफ़ देख रही है। प्रसपा में सभी वर्गों का सम्मान सर्वोपरि है। मंडल प्रभारी एडवोकेट जुनैद अहमद की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष पदम सिंह ने मिथलेश जाटव व गुरमीत सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर उन्हें पार्टी में शामिल कराया। वहीं जनपद के गांव दोताई निवासी जावेद चौहान को गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया।
इस मौके पर प्रसपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी, महिला सभा अध्यक्ष विनीता चौधरी, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष रफत त्यागी, जिला सचिव हरिराज गुर्जर, पुष्पेंद्र कुमार, महानगर अध्यक्ष हापुड़ वसीम रिज़वी, छात्र सभा जिलाध्यक्ष युदिष्ठर यादव, श्रीपाल जिद्दी, सुनीता शुक्ला, पूनम शर्मा, अब्दुल क़ादिर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।