रिपोर्ट- शिवकुमार रावत
हापुड। केरल के महामहिम राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान अपनी दो दिवसीय यात्रा पर उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर के बरवाला स्याना अपने पैत्रक आवास आए हुए हैं।
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने उनके पैतृक आवास पर महामहिम राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान से शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन स्वागत किया।
सोसायटी के चेयरमैन मोहम्मद दानिश कुरेशी ने बताया कि महामहिम राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान जी को सोसायटी के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब की प्रतिमा तस्वीर भेटकर व शांल उड़ाकर अभिनंदन स्वागत किया गया।
महामहिम राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने सोसायटी के बारे में विस्तार से जानकारी ली सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरेशी ने महामहिम राज्यपाल को सोसाइटी के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से अवगत कराया महामहिम राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने सोसायटी के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा कार्य है कि आप समाज की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं और आप आगे भी ऐसे ही कार्य कर भारत का नाम रोशन करें।
महामहिम राज्यपाल आरिफ खान ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम एक महान वैज्ञानिक व व्यक्ति के साथ-साथ एक कुशल राष्ट्रपति थे उनके द्वारा दिया गया भारत को योगदान अतुलनीय व स्मरणीय है।
इस मौके पर सोसायटी के चेयरमैन मौ दानिश कुरेशी, वाइस चेयरमैन आरिफ त्यागी स्याना, अकरम अब्बासी, डाक्टर नईम सैफी, डॉ आमिर, डॉ शाहरुख, अरीब सैफी, कोषाध्यक्ष डा0 दिलशाद अली आदि सोसाइटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


