हापुड। गढ़मुक्तेश्वर बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के कोषाध्यक्ष सहित चार अधिवक्ताओं ने अपनी बार के नीरस रवैये से क्षुब्ध होकर दिया पद एवं सदस्यता से इस्तीफा।
बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर की सदस्यता ग्रहण करने वाले अधिवक्ताओं में कोषाध्यक्ष मिलिन कुमार, श्रीनिवास सिंह, नवनीत कुमार व शाहनवाज अली शामिल रहे। बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष चन्द्रशेखर शर्मा व सचिव अवनीश चौधरी सहित बार के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने इनका मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर चौ0 अमरपाल सिंह, बलराज त्यागी, सत्यप्रकाश चौहान, सुबोध त्यागी, सतेन्द्र चौधरी, केएल चौहान, नरेश गिल, ओमपाल मावी, राजेन्द्र चौहान, हेमन्त गौड़, महताब अली, मोहित गुप्ता, कलीम खान, आनन्द भाटी, राजकुमार आदि मौजूद रहे।



