Banga Electronics

Kidszee

हापुड। भाजपा सरकार से ऊब चुकी है प्रदेश की जनता: जर्रार हुसैन


रिपोर्ट- लक्ष्मण सिंह

हापुड़। भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों से प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। जिसके चलते प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। प्रदेश की जनता आगामी 2022 में भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।
शुक्रवार को दिल्ली रोड स्तिथ पार्टी कार्यालय पर प्रसपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष जर्रार हुसैन ने यह बातें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि के रुप में कहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रसपा व राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की नीतियों को जन-जन पहुंचाने की अपील की। जिलाध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में प्रसपा व राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का वजूद उभर कर आएगा। 2022 में प्रदेश में बनने वाली आगामी सरकार बिना प्रसपा के नहीं बन पाएगी। उन्होंने कहा कि यह भी हो सकता है कि 2022 में आगामी बनने वाली सरकार के शिवपाल सिंह यादव मुख़्यमंत्री हो। जिसके चलते सभी पार्टी कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को प्रसपा में शामिल कराने का काम करें। इस पूर्व जिलाध्यक्ष पदम सिंह के नेतृत्व में मोहल्ला सोनपुर सोटावली निवासी आकाश जाटव प्रसपा में शामिल हुए।
इस मौके पर प्रसपा के प्रदेश महासचिव मरगूब त्यागी, मंडल प्रभारी अल्पसंख्यक सभा कलुवा कुरैशी, प्रदेश सचिव लोहियावाहिनी विकास त्यागी, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष रफत त्यागी, जिलाध्यक्ष छात्र सभा युदिष्ठर यादव, जिला उपाध्यक्ष सचिन चौधरी, जिला महासचिव विनीत त्यागी, जिला सचिव हरिराज गुर्जर, मोहम्मद आसिम, गुलबहार चौधरी, अरुण चौधरी, धर्मेंद्र जाटव, विकास जाटव, अमित त्यागी उपस्तिथ रहे।