Banga Electronics

Kidszee

हापुड। बसपा के मेरठ मण्डल सेक्टर प्रभारी पिंटू ठेकेदार का निधन।

बसपा नेता पिंटू ठेकेदार का हार्ट अटैक से निधन
(फाइल फोटो)

(रिपोर्ट- लक्ष्मण सिंह)
हापुड़। हापुड़ तहसील के गांव मंसूरपुर निवासी बसपा नेता व जिला पंचायत सदस्य पति पिंटू ठेकेदार(40 वर्ष) का सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। 
(फाइल फोटो)

पिंटू ठेकेदार काफ़ी समय से बसपा से जुड़े रहे है। वर्तमान में पिंटू बसपा में सेक्टर प्रभारी मेरठ मंडल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 
(फाइल फोटो)

बीते जिला पंचायत चुनाव में इनकी पत्नी ममता जाटव वार्ड 14 से बसपा की जिला पंचायत सदस्य बनी। जिन्होंने भाजपा की रचना जाटव को हराया था। पिंटू ठेकेदार के निधन की ख़बर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। वहीं बसपा नेताओं में पिंटू ठेकेदार के निधन की ख़बर से शोक व्याप्त है।