रिपोर्ट- लक्ष्मण सिंह
हापुड। भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने किया हापुड में पधारे भिक्षु संघ का भव्य स्वागत । भिक्षु संघ के नेतृत्वकर्ता आदरणीय भन्ते नागभूषण जी ने आदर्श नगर कॉलोनी , पंचशील कॉलोनी में धम्म चारिका करके बाबा साहेब पुस्तकालय पर बुद्ध वंदना करते हुए कहा की श्रावण मास में तथागत गौतम बुद्ध जी के समय मे भिक्षु संघ ग्राम, नगर में चारिका करके धम्म प्रचार करते थे और मानव कल्याण कारी विचारधारा का प्रचार करते थे।जिससे समाज मे तार्किक और वैज्ञानिक सोच का जन्म होता था। जो किसी भी देश के विकसित होने के गुण है । इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर ने कहा कि आज विश्व मे भारत को बुद्ध भूमि नाम से जाना जाता है यह भारत के लिए गौरव की बात है और हापुड़ में बौद्ध भिक्षुओं की धम्म चारिका सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई उसके लिए सभी धम्मबन्धुओं का आभार । इस अवसर पर आदरणीय रवीश कुमार , रोहतास , हीरालाल जी ,मा0 लक्मी चंद, मा0 देवकुमार , अंकित कुमार , रविन्द्र कुमार ,गौरव कुमार चिंटू , टीटू कुमार , सन्नी गौतम , विक्रम कोल , अशोक कुमार जी इंसान गौतम , लाल बेगवाले,गंगाराम जी, मुकेश गौतम , दिनेश कुमार आदि धम्म उपासकों ने स्वागत किया ।



