भाजपा की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है जनता, अब चाहती है बदलाव : गजराज सिंह
जनता ठान चुकी है, इस सरकार को बदलकर दम लेगी : अभिषेक गोयल
रिपोर्ट - संजय कश्यप
हापुड़। सोमवार को हापुड़ शहर में कांग्रेस ने विशाल मार्च निकाला। कांग्रेस ने इस मार्च के जरिए भाजपा गद्दी छोड़ो का नारा दिया। ये पैदल मार्च रेलवे स्टेशन से शुरू होकर रेलवे रोड, चंडी मंदिर, बाजार बजाजा, कोठी गेट, बुलंद शहर रोड होते हुए तहसील चौराहे पर चरण सिंह जी मूर्ति पर समाप्त हुआ।
इस मार्च में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जनों ने हिस्सा लिया। इस पैदल मार्च में गढ़, पिलखुवा, धौलाना समेत आस पास के गांव से भी कांग्रेस जन भारी संख्या में पहुंचे। इस मौके पर पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि भाजपा जा रही है और अब कांग्रेस जन जन के बीच में जाकर दिलों को जीत रही है। 22 में प्रदेश में कांग्रेस का परचम लहराएगा। गजराज सिंह ने कहा कि भाजपा के पाप का घड़ा भर चुका है, देश की आम जनता को लूटकर अंबानी अडानी का घर भरने वाले का सच पूरा देश जान चुका है। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि इस सरकार ने जनता को इस कदर परेशान किया है कि बुजुर्ग अब इस शासन की तुलना अंग्रेजों के राज से करने लगे हैं, वो कहते हैं की जिस तरह आज की सरकार देश के लोगों की चमड़ी तक नौचने को तैयार बैठी है वैसा तो अंग्रेजों के काल में होता था। अभिषेक गोयल ने कहा कि जनता सरकार की तानाशाही से त्राहिमाम कर रही है। इस दौरान कांग्रेस जनों ने बढ़ती बेरोजगारी को मुद्दा बनाते हुए बेरोजगारों की बारात भी निकाली जिसकी चर्चा पूरे शहर में हो रहे है। इस पैदल मार्च में प्रदेश सचिव और जिला प्रभारी शमीम अयूब ओझारी, प्रदेश महासचिव विदित चौधरी नवरतन त्यागी, सईद अयाजुद्दीन, दिनेश शर्मा, सगीर कुरैशी, rd शर्मा, इंदर राज बंगा, मदन शर्मा, सिद्धार्थ स्वामी, मोमिन अंसारी, जकारिया मनसबी, अरविंद शर्मा, तारेश्वर त्यागी, लोकेश, हेमंत कुमार, सलेक चंद, विक्की शर्मा, निखिल वत्स, नरेश भाटी, देवेंद्र कुमार, आकाश, धर्मेंद्र कश्यप, मोनिका शर्मा, कुसुमलता, सविता गौतम, अनूप कर्दम, जस्सा सिंह, रत्न लाल पर्चा, गौरव गर्ग,आदि लोग मौजूद रहे।


