Banga Electronics

Kidszee

हापुड। रक्षाबंधन पर राखी समय से पहुचे, डाक घर की है ये विशेष तैयारी

डाक राखियां भाइयों के पास समय से पहुंच जाएं इसके लिए डाकघर विभाग कर रहा है विशेष प्रबंध 
रिपोर्ट - शिवकुमार रावत

हापुड़। डाक विभाग द्वारा भी जहां विभिन्न प्रकार की व्यवस्था की जाती हैं ताकि बहनों के द्वारा समय से भेजी जाने वाली डाक राखियां भाइयों के पास समय से पहुंच जाएं और ऐसे मौके पर डाक विभाग द्वारा एक वाटर प्रूफ राखी लिफाफा विशेष तौर पर उपलब्ध विभिन्न डाकघरों में कराया गया है। जिसकी कीमत मात्र ₹10 रखी गई है। जहां बॉलीवुड हिंदी फिल्मों में भी अनेकों खूबसूरत गाने- बहना ने भाई की कलाई को , या, यह राखी बंधन है ऐसा, या फिर , भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना, अथवा, फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है, या फिर, मेरे भैया मेरे चंदा मेरे अनमोल रतन, अनेकों गीत फिल्म इंडस्ट्री में रक्षाबंधन के इस अनोखे भाई-बहन के प्रतीक पवित्र रिश्ते को दर्शाने वाले त्योहार पर दिए हैं। ऐसे में राखी के लिए भी बुकिंग एवं वितरण के लिए विशेष व्यवस्थाएं आज डाक विभाग द्वारा अपने उच्च अधिकारियों के  निर्देश पर की जा रही हैं।

 ऐसे में डाक  विभाग के द्वारा समस्त बहनों से विशेष अपील है कि अपने सभी प्यारे भाइयों को एक विशेष अनुरोध गुजारिश आग्रह सदैव मास्क पहनने के लिए जरूर करें ताकि कोरोना काल में उचित दूरी रखते हुए  सभी लोग मास्क जरूर लगाएं और सभी वैकशीनेटेड भी हो ऐसे में सभी बहने राखी बांधने के बदले में यही भाइयों की तरफ से संकल्प अथवा वचन लें कि वह मास्क जरूर पहनेंगे इस अवसर पर डाक विभाग कल यानी 10 अगस्त को डाक जीवन बीमा का महा लोगिन डे मनाएगा वही 11 अगस्त को ग्रामीण डाक जीवन बीमा महा लोगिन डे मनाते हुए लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है और इस के लिए कोई भी व्यक्ति किसी भी डाकघर में उक्त योजनाओं का लाभ उठाने के लिए संपर्क कर लाभ उठा सकता है।  भारतीय डाक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सुनील कुमार निदेशक डाक सेवाएं गाजियाबाद एवं राजेंद्र बाबू प्रवर अधीक्षक डाकघर गाजियाबाद मंडल के निर्देश पर सभी डाक कर्मचारी आम जनमानस को विभिन्न डाकघर योजनाओं का त्वरित लाभ देने हेतु दृढ़ संकल्पित हैं और रक्षाबंधन पर भी विशेष व्यवस्थाएं डाक विभाग द्वारा की जा रही है।