Banga Electronics

Kidszee

हापुड। सरस्वती इन्सटीटयूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, , में आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत घुटनें का मुफ्त एवं सफल प्रत्यारोपण किया गया।


(मौ0 ताहिर/नवीन गौतम)

हापुड। सरस्वती इन्सटीटयूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, अनवरपुर, हापुड में आयुष्मान इन्चार्ज डॉ० वाई० सी० गुप्ता ने बताया कि अस्पताल के हडड़ी रोग विभाग के विशेषज्ञ डॉ० वरूण सिंह, डॉ० आर०एल० साहू की टीम के द्वारा जाफरी पत्नी अफसर, निवासी ग्राम निधावली, तहसील धौलाना, जिला हापुड़ का दिनांक 05.08.2021 को आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत घुटनें का मुफ्त एवं सफल प्रत्यारोपण किया गया।
 आपॅरेशन से पूर्व मरीज ठीक प्रकार से खड़ी भी नहीं हो पाती थी। 
ऑपरेशन के उपरान्त मरीज अपने पैरों पर सुचारू रूप से चलने लगी। इस सफल प्रत्यारोपण पर संस्था के चेयरमैन डॉ० जे० रामाचन्द्रन, वाईस चेयरपर्सन रमया रामाचन्द्रन, सचिव एन0 नटराजन, प्रधानाचार्य डॉ० आर० सी० पुरोहित एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ० ऐ० के० पाण्डेय एवं हडड़ी रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० अशोक कुमार डॉ० वरूण सिंह, डॉ० आर०एल० साहू, डॉ० हर्ष प्रताप शिशौदिया तथा समस्त टीम को बधाई दी।