रिपोर्ट- रियाज़ अहमद
हापुड। लूट की सूचना से पुलिस में मचा हड़कंप। थाना हाफिजपुर क्षेत्र में बुलन्दशहर/औरंगाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी मोटरसाइकिल कुछ अज्ञात लोगों ने लूट ली है। जिसके बाद पुलिस विभाग के हाथ-पांव फूल गए आनन फानन में सीओ पिलखुआ तेजवीर सिंह व थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह सहित अला अधिकारी मौके पर पहुच गए। सीओ पिलखुवा ने बताया कि मोटर साइकिल पर लाखों रुपए का कर्ज एक निजी कम्पनी का बकाया है। कम्पनी के लोगो ने बाइक को पकड़ा था। फलिहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


