Banga Electronics

Kidszee

हापुड पुलिस ने बैंकों के बाहर व अंदर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग


रिपोर्ट- शिवकुमार रावत

हापुड़। एसपी दीपक भूकर के आदेश पर सुरक्षा की दृष्टि से जनपद के सभी थानों की पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में स्थित एटीएम व बैंक के अन्दर व आसपास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग की कराई गई। बैंकों और एटीएम के बाहर पुलिस की इस सख्ती से लोग बैंकों में आकर पैसे जमा करते समय व बैंक से  पैसे निकालकर ले जाने में अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
नवनियुक्त एसपी दीपक भूकर के इस कदम की लोग प्रशंसा भी कर रहे हैं।