Banga Electronics

Kidszee

हापुड : स्वतंत्रता दिवस को लेकर आरपीएफ और जीआरपी ने हापुड रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान


रिपोर्ट - संजय कश्यप

हापुड। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर हापुड रेलवे स्टेशन पर शनिवार को आरपीएफ ने चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार ने ट्रेनों में जाकर यात्रियों के सामान की चेकिंग की। चेकिंग अभियान के दौरान हापुड रेलवे स्टेशन के पार्किंग एरिया, यात्रियों के वेटिंग रूम, प्लेटफार्म, और ट्रेनों को खंगाला गया।


इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार ने बताया कि रेलवे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह चेकिंग अभियान चलाया गया है। हापुड रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ की टीमें सतर्क हैं। स्वतंत्रता दिवस पर रेल सुरक्षा को देखते हुए यह चैकिंग अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर कुलियों और टैक्सी ऑपरेटर के साथ बैठक की। चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी और आरपीएफ की ओर से संगम एक्सप्रेस एवं अन्य ट्रेनों की जांच की गई।