रिपोर्ट-लक्ष्मण सिंह
हापुड। समाजवादी पार्टी के नेता और गढ़मुक्तेश्वर से विधानसभा के दावेदार आशुतोष शर्मा ने बताया 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा
गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में युवाओं को रोजगार के लिए कोई साधन नहीं है और उनकी शिक्षा व्यवस्था ऐसी नहीं है जिससे वह देश की शीर्ष कंपनियों में रोजगार पा सके इसके लिए गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के युवाओं के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण होना अति आवश्यक है
आशुतोष शर्मा ने बताया गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में बाहर से लोग आते हैं और क्षेत्र की जनता का पैसा लूटने का कार्य करते हैं ऐसे लोगों को इस बार गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा से बाहर करना होगा और युवाओं के लिए वहां की जनता के लिए बेहतर रास्ते बनाने होंगे जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आए
सपा नेता आशुतोष शर्मा ने बताया समाजवादी पार्टी सिर्फ विकास की राजनीति करती है और उत्तर प्रदेश में सबसे बेहतर कार्य करने का रिकॉर्ड अखिलेश यादव जी के नाम है जिसको आज भी जनता याद कर रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से अखिलेश यादव जी की सरकार बनाने जा रही है।


