Banga Electronics

Kidszee

हापुड। डॉक्टर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार हत्यारोपी गिरफ्तार

लक्ष्मण सिंह (जिला प्रभारी हापुड)

02 अक्टूबर 2021
हापुड़। थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने 3 दिन पूर्व हुई डॉक्टर की हत्या का खुलासा करते हुए बाल अपचारी सहित चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्यारोपियों के कब्जे से मृतक डॉक्टर की मोटरसाइकिल, मोबाइल, दवाई का बैग, हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, तमंचा चाकू, कारतूस व मोबाइल बरामद किए हैं। हत्यारोपियों ने पहले डॉक्टर की गला दबाकर हत्या की और शव को छिपाने के उद्देश्य से शव को नहर झाल में फेंक दिया। 

प्रेसवार्ता करते हुए एसपी दीपक भूकर ने बताया कि अभियुक्त अंकित ने पूछताछ में बताया कि उसने डॉक्टर की दुकान ग्राम लहडरा कर रखी है। मृतक आकाश ने मेरे दुकान पर डॉक्टरी का कुछ दिन तक काम सीखा। आकाश ने काम सीखने के बाद कस्बा बहादुरगढ़ में अपनी अलग दुकान खोल ली। कोरोना बीमारी के समय मेरे दुकान पर काफी मरीज आते थे तो आकाश ने मुझसे कहा कि मैं भी लहडरा में ही अपनी दुकान खोलूंगा तो मैंने आकाश से यहां दुकान खोलने के लिए मना किया परंतु आकाश नहीं माना। जिससे क्षुब्ध होकर उसने 28 सितंबर की रात में मृतक आकाश को उसकी दुकान पर शराब पिलाकर नशे में करके आकाश की मोटरसाइकिल पर उसके बैग, मोबाइल सहित उसे आलमनगर के जंगल में लाकर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर रुमाल से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वहीं सुबूत मिटाने के उद्देश्य से उसकी लाश को आलमनगर की नहर झाल में फेंक दिया। एसपी ने बताया कि हत्यारोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।