Banga Electronics

Kidszee

हापुड थाना देहात पुलिस ने शांति समिति बैठक का आयोजन किया


लक्ष्मण सिंह (जिला प्रभारी हापुड)

02 अक्टूबर 2021
हापुड़। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने आगामी नवरात्रे व दशहरा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए शनिवार को शांति समिति बैठक का आयोजन किया। जिसमें थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग ने भाग लिया।
प्रभारी निरीक्षक मिथलेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि आगामी नवरात्रे व दशहरा पर्व को सभी लोग शांति पूर्ण तरीके से मनाए। वहीं कोविड नियमों का पालन भी अवश्य करें। बड़े कार्यक्रम करने के लिए प्रशासन की अनुमति भी जरुरी होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सहायता के लिए है। हम भी आप सभी लोगों से कानून का पालन करने की अपेक्षा रखते है। थाना क्षेत्र में किसी भी गलत गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की सूचना सभी लोग मुझ थाना प्रभारी को दे। जिस पर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। यदि किसी को कोई शिकायत या पीडित को न्याय दिलाने की बात है तो वह स्वयं उनसे थाने पर आकर मिल सकता हैं। उसकी हर संभव मदद कर उसे न्याय दिलाया जाएगा। अंत में प्रभारी निरीक्षक ने सभी लोगों से पर्वों को कोविड नियमों का पालन करते हुए प्रशासन से अनुमति लेकर मनाने की अपील की।
बैठक में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलराम सिंह, ततारपुर चौकी प्रभारी दल सिंह, अयोध्यापुरी चौकी प्रभारी बनी सिंह, भीमनगर चौकी प्रभारी नवीन कुमार, दोयमी चौकी प्रभारी शिवकुमार, साइलो द्वितीय चौकी प्रभारी मुनेंद्र कुमार सहित थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्तिथ रहे।