Banga Electronics

Kidszee

हापुड भवन बचाओ संघर्ष समिति ने मुख्य मंत्री का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट - संजय कश्यप

हापुड। आज 01 अक्टूबर को हापुड से भवन बचाओं समिति के सदस्य प्राधिकरण की मनमानी को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री से मिलें।

भवन बचाओ समिति का प्रतिनिधि मंडल ने हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की मनमानी व नियम विरुद्ध किए गए भवनों के अधिग्रहण की शिकायत को लेकर संयोजक ललित छावनी वालों के नेतृत्व में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला और न्याय की गुहार लगाई।

भवन बचाओ समिति के अध्यक्ष ललित छावनी वालों ने बताया कि भवन बचाओ संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से उनके कार्यालय पर मिला, जिसमें हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा आनन्द विहार आवासीय योजना के अन्तर्गत अनाधिकृत रूप से अधिग्रहण किये गये व्यवसायिक व औघोगिक भवनों के विषय में जानकारी दी।
इस पूरे मामले को संज्ञान में लेकर मुख्यमंत्री जी ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि प्राधिकरण पूर्व में बसे भवनो को अधिग्रहण नहीं कर सकता तथा साथ ही मेरठ मण्डल के कमीश्वर को आदेशित किया कि अवैध रूप से अधिग्रहित किये गये भवनों के प्रकरण का शीघ्र निस्तारण किया जाये।
प्रतिनिधि मण्डल में समिति में प्रधान ललित कुमार छावनी वाले, मंत्री सुनील कुमार अग्रवाल, संयोजक सागर त्यागी एवं मनोज गोयल मौजूद रहे।