रिपोर्ट - संजय कश्यप
हापुड। 30 सितंबर 2021 को शाम 7:00 बजे जिला हापुड की द्वितीय जिला बैठक का आयोजन कान्हा श्याम रेस्टोरेंट्स पिलखुवा में विकास रत्न शाखा पिलखुवा के आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय पदाधिकारी गण , प्रांतीय कार्यक्रम चेयरमैन, प्रांतीय संयोजक, जिला टीम व जिले में स्थित हापुड़ मेन शाखा, हापुड सृजन शाखा, हापुड़ श्रद्धा शाखा, पिलखुवा विवेकानंद शाखा, पिलखुवा सृष्टि शाखा, हापुड़ माधव शाखा व विकास रत्न पिलखुवा शाखा के सभी दायित्व धारियों ने भाग लिया। सातों शाखाओं के सचिव द्वारा अपनी त्रामसिक प्रगति रिपोर्ट पटल पर रखी गई। कार्यक्रम में जिला संरक्षक बिजेंद्र गर्ग जी अपने उद्बोधन में कहा कि जिले की सभी शाखाओं ने बहुत अच्छे अच्छे कार्य किए हैंलेकिन सृष्टि शाखा पिलखुवा ने जो जिले में कार्य किए वे अतुलनीय है और विशेष बात यह रही कि भारत विकास परिषद को अखिल भारतीय स्तर पर देश के मुख्य समाचार पत्रों में परिषद के कार्यक्रमो प्रकाशित व प्रचारित करने में को महती भूमिका निभाई है में कवि अशोक गोयल को उनके इस पुनीत कार्य के लिए में आभार प्रकट करता हूं कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने कवि अशोक गोयल को सम्मानित किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती इंदू वार्ष्णेय जी द्वारा जिले की सभी शाखाओं द्वारा कोरोना काल के विषम परिस्थितियों के बावजूद भी अच्छे समाज सेवा व संस्कार के अनेक कार्य करने के लिए सभी शाखाओं का धन्यवाद किया व आगे वर्तमान वर्ष में अनेक परोपकारी कार्य करने के लिए सब को प्रेरित किया।कार्यक्रम अध्यक्ष श्री सुशील गर्ग जी द्वारा सभी प्रांतीय व शाखा दायित्व धारियों का आभार प्रकट किया ।कार्यक्रम में प्रांतीय सचिव श्री पंकज सक्सेना, प्रांतीय वित्त सचिव श्री विपिन अग्रवाल, प्रांतीय महिला संयोजिका मुक्ता अग्रवाल, प्रांतीय मार्गदर्शक श्री वागीश दिनकर, राष्ट्रीय कमेटी सदस्य श्री राजीव गोयल, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री सतीश गोयल, जिला संरक्षक श्री विजेंद्र गर्ग, जिला सचिव श्रीमती लक्ष्मी मित्तल व जिले की सभी शाखाओं के दायित्व धारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का खूबसूरत संचालन संजीव गर्ग व लक्ष्मी मित्तल ने किया।


