Banga Electronics

Kidszee

हापुड : 03 दिन रहेंगे स्कूल बंद, इस कारण से हुआ अवकाश


रिपोर्ट- प्रदीप गौतम

हापुड़ : बढ़ती ठंड व शीत लहर के चलते जिलाधिकारी के निर्देश अनुसार बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में तीन दिन का अवकाश घोषित किया है।
पिछले कुछ दिनों से तापमान में वृद्धि हुई है लेकिन रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गए जिसके कारण रविवार देर रात्रि में भी हल्की बूंदाबांदी हुई जिसके चलते जिला प्रशासन के निर्णय के बाद BSA अर्चना गुप्ता ने सभी परिषदीय सीबीएसई ओर आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों के अवकाश की घोषणा की है।
बता दें कि बीती रात्रि जनपद में हल्की बूंदाबांदी के चलते ठंड बढ़ने के कारण जिले के स्कूलों में 27, 28 व 29 दिसम्बर तीन दिन का अवकाश रहेगा।