प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव हवन करते हुए, प्रसपा कार्यकर्ता तहसील स्थित मूर्ति पर व बीएसए अर्चना गुप्ता कार्यालय में माल्यार्पण करते हुए
रिपोर्ट- संजय कशयप
हापुड़। बृहस्पतिवार को जनपद में विभिन्न स्थानों पर किसानों के मसीहा भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह की 119 वी जयंती पूरे श्रद्धाभाव किसान दिवस के रूप में मनायी गयी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह चरण सिंह चौधरी के पैतृक गांव नूरपुर पहुंचे उन्होंने हवन करने के साथ चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया उन्होंने नमन करते हुए कहा आज के दिन किसान दिवस के रूप में मनाए जाने पर सभी अन्नदाता किसान भाइयों को किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष उमेश राणा, मनोज वाल्मीकि, वाईपी सिंह, विधायक विजयपाल आढ़ती, कमल मलिक आदि मौजूद रहे।
प्रसपा कार्यकर्ताओं ने तहसील चौराहे पर स्तिथ चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मालार्पण किया। जिलाध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि स्वर्गीय चरण सिंह ने हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य किए। हम सभी को उनके बताए सदमार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सचिन चौधरी, जिला महासचिव चंद्रपाल सिंह, जिला महासचिव वसीम अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष सलीम सैफी, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष रफत त्यागी, छात्र सभा जिलाध्यक्ष युधिष्ठर यादव, तालिब चौधरी, प्रदेश सचिव मोहित नागर, जिला सचिव हरिराज सिंह गुर्जर, जिला सचिव मनोज कुमार एडवोकेट, जिला सचिव विनोद सिंह, इरफान भाई, कार्यकारिणी सदस्य विकास जाटव व जिला सचिव जावेद चन्ना खान उपस्तिथ रहे।
बेसिक शिक्षा कार्यालय में चौधरी चरण सिंह के चित्र पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता के द्वारा माल्यार्पण किया गया तथा पुष्प अर्पित किए गये। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने चौधरी साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्व० चौधरी चरण सिंह जी सादगी व सरलता की प्रतिमूर्ति किसानों के कल्याण हेतु आजीवन समर्पित रहने वाली व्यक्ति थे। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी एस० के० गिरी समस्त जिला समन्वयक ज़िला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा अनिल कुमार अशोक कुमार मयंक राणा वरिष्ठ सहायक दीपेंद्र अभिषेक राहुल दिव्य अंकित अनुज राजू यशविंदर आदि के द्वारा भी पुष्पांजलि अर्पित की गयी।


