Banga Electronics

Kidszee

हापुड : दिनदहाड़े बिजली कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने की लूट


Report By- Reyaz Ahmad
हापुड। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सिखेडा रोड पर दिनदहाड़े बिजली विभाग के कर्मचारी के साथ लूट से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नकाबपोश तीन बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार थे बिजली विभाग के कर्मचारी के हाथ से कैश का थैला लेकर मौके से फरार हो गए। कर्मचारी ने बताया कि थैले में 72 हजार रुपये कैश, साढ़े छह लाख रुपए के चेक और लैपटॉप था।
मिली जानकारी के अनुसार पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र  के गांव सिखेड़ा के पास बिजली कर्मचारी से मोटरसाइकिल बदमाश लूट कर फरार हो गए। बिजली कर्मचारी धौलाना में स्थित बिजली विभाग के कैश काउंटर से बिजली के जमा बिलों का कैश और चैक लेकर पिलखुवा स्थित बिजली विभाग कार्यालय पर आ रहा था। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित कर्मचारी ने 112 नंबर पर फोन किया। बिजली विभाग के कर्मचारी के साथ लूट की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी अभिनव सिंह पुंडीर पुलिस बल के साथ सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुँचकर पीड़ित कर्मचारी से बदमाशों के बारे में जानकारी कर बदमाशों की तलाश में जुट गए। धौलाना एसडीओ सुभाष यादव ने बताया कि बिजली के बिल जमा करने के लिए धौलाना में बिजली विभाग ने कैश काउंटर खोला है। कैश काउंटर पर नरेंद्र कुमार कैशियर और रहमान ऑपरेटर के रूप में तैनात है। उन्होंने बताया कि कैश काउंटर पर जमा कैश शाम को खंड कार्यालय पिलखुवा में जमा कराना होता है। इसलिए कैश काउंटर पर तैनात रहमान खंड कार्यालय आ रहा था। जैसे ही रहमान सिखेड़ा गेट के पास पहुंचा तभी मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने कैश का थैला रहमान से लूट लिया और मौके से फरार हो गए।