Report by- Naveen gautam
हापुड। शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल के भावी प्रत्याशी विनोद हरित ने मेरठ रोड स्थित एक गार्डन में कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया।
कार्यक्रम के आयोजक राष्ट्रीय लोकदल से विधानसभा हापुड़ सदर सीट से भावी प्रत्याशी विनोद हरित ने कार्यक्रम में सैकड़ो की भीड़ देखकर गदगद हुए।
इस मौके पर रालोद के भावी प्रत्याशी व पूर्व विधायक विनोद हरित ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी जी ने कहा है कि अगर प्रदेश में गठबंधन की सरकार आती है तो सबसे पहले प्रदेश भर में 2 अप्रेल 2018 को लोगो पर हुए मुकदमो को वापस लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश व प्रदेश की जनता को केवल ठगने का कार्य किया। राष्ट्रीय लोकदल ही देश व प्रदेश में गरीब, मजदूर व किसानों के साथ सभी वर्ग का सम्मान करती है। वहीं महिलाओं व बच्चियों का सम्मान राष्ट्रीय लोकदल की सर्वप्रथम प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अब जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली नहीं है। जनता अब गठबंधन के साथ राष्ट्रीय लोकदल की सरकार प्रदेश में बनाने जा रही हैं। भावी प्रत्याशी विनोद हरित ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। भाजपा सरकार में हर वर्ग दुखी है। भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों की सरकार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य अर्जुन जाटव ने की। इस मौके पर रालोद के वरिष्ठ नेता नानक चन्द शर्मा, जितेंद्र कक्कू, शिवकुमार त्यागी, जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप, हेमंत मिश्रा, परवीन बाल्मीकि, शकील फारूकी, अब्बास अली, डॉ. नजमुद्दीन हवारी, वीरेंद्र गौतम, रविंदर प्रधान, अभिलाष भारती मन्नू, गौरव जाटव प्रवेश जाटव,कुणाल जाटव,अर्जुन जाटव, अंकित जाटव, पप्पू शिवगढ़ी, सुनील पहलवान, रविंद्र सभासद, राज कुमार जाटव, प्रवीण प्रधान लालपुर, शाहिद राणा, विजेंद्र दीवान, शकील भाई, चमन दरोगा, ओमपाल दरोगा, बिजेंदर, शाहिद, अनीता ढिल्लों, सुशीला, प्रकाश, संचालन रविंद्र सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।


