Banga Electronics

Kidszee

हापुड : शिवानी पब्लिक स्कूल में मनाया गया क्रिसमस डे, प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।


Report By- Naveen gautam

हापुड। शनिवार को आदर्श नगर कॉलोनी स्थित शिवानी पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे मनाया गया। इस दौरान स्कूल में मेहंदी व कला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
स्कूल के प्रधानाचार्य धर्म सिंह ने बताया कि कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर करण, द्वितीय स्थान पर रमाकांत तथा तृतीय स्थान जतिन कुमार ने हासिल किया। साथ ही मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कोमल, द्वितीय स्थान पर संजना व तृतीय स्थान पर निशु रानी रही।
इस मौके पर स्कूल की शिक्षका नीतू, रेखा व वर्षा का विशेष सहयोग रहा।

 इस दौरान शिवानी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य धर्म सिंह ने साथ मे प्रधानाध्यापक बबिता रानी ने बच्चों को मिठाई व गिफ्ट वितरित किए।