(रिपोर्ट- भूपेन्द्र सागर)
हापुड। दिल्ली रोड स्थित अग्रसेन भवन में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के कार्यकर्ताओं ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में भारतीय संविधान के निर्माता, कमजोर व उपेक्षित वर्गों के मसीहा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के 66 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि मनोज जाटव, जिलाध्यक्ष देवेन्द्रभारती, अशोक कुमार (मुर्गे वाले), घनश्याम, आदेश कुमार गुड्डू, विनोद कार्तिक, गंगाराम रूसो, श्रीपाल, सेक्टर प्रभारी सतीश कश्यप, आरिफ, मुख्य सेक्टर प्रभारी रवि जाटव, सेक्टर प्रभारी देवेंद्र विमल, गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा अध्यक्ष राजू जाटव, धौलाना विधानसभा अध्यक्ष मूलचंद गौतम, हापुड़ विधानसभा अध्यक्ष अंकित कुमार आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




