(रिपोर्ट- शिवकुमार रावत)
हे राम तुम्हें इस कलयुग में इक बार पुनः आना होगा -वरिष्ठ कवि अशोक गोयल
हापुड/पिलखुवा। साहित्योदय अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति न्यास पंजीकृत के तत्वाधान में एक विराट जन रामायण अखण्ड काव्य पाठ 250से ज्यादा रचनाकारो व साहित्यकारो द्वारा 5दिसंबर2021 प्रातः 8बजे शुरू कर 6दिसंबर 2021 ,10बजे प्रातः तक अखंड काव्या अर्चन का सुंदर आयोजन रहा। इस संपूर्ण कार्यक्रम में 26 स्लॉट बनाकर 26मुख्यअतिथि नियुक्त कर प्रत्येक स्लॉट में 7रचनाकर व एक संचालक व एक सह संचालक नियुक्त किए गए । 26 घंटे के जन रामायण अखंड काव्यर्चन से विश्व रिकॉर्ड स्थापित हो गया है जिसमें पूरी दुनिया के लगभग ढाई सौ से ज्यादा रचनाकारो ने प्रभु श्रीराम पर अपनी मौलिक रचना का जूम के जरिए ऑनलाइन काव्य पाठ किया ।इस काव्य पाठ का सीधा प्रसारण साहित्ययोदय चैनल के माध्यम से पूरे विश्व में किया गया । जिसको गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। इस विराट कार्यक्रम में पिलखुवा के युगल कवि एवम साहित्यकार कवि अशोक गोयल व कवयित्री बीना गोयल ने भी कार्यक्रम से जुड़ अपना दोनो का नाम गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करा कर पिलखुवा का नाम रोशन किया । ज्ञातव्य है कि कवि अशोक गोयल और कवयित्री बीना गोयल को साहित्य व समाज सेवा के लिए साहित्य व समाज सेवा के अनेक कार्यो को मद्देनजर रखते हुए अनेक साहित्यिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा अनेक सम्मान पत्रों से विभूषित किया जा चुका है ।आए दिन कवि अशोक गोयल अनेक संस्थाओं के माध्यमों से जेसे भारत विकास परिषद्, राष्ट्रीय कवि संगम,भारत माता अभिनंदन संगठन ,सामयिक परिवेश,कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल,आदि अनेक संस्थाओं के तत्वाधान में कवि सम्मालनो का आयोजित कर कवियों को सम्मानित करने का बीड़ा उठाया हुआ है।ताकि इन कार्यक्रमों के माध्यम से नवांकुरो को मंच प्रदान उनका हौसला बढ़ाया जा सके।भारत माता अभिनंदन संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री होने के नाते अनेक रचनाकारों को इस पवित्र संगठन से जोड़ने के कार्य में निस्वार्थ भाव से लगे हैं।भारत माता अभिनंदन संगठन द्वारा 26दिसंबर को एक विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जाने वाला है एक शाम शहीदों के नाम जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है।


