(रिपोर्ट- रियाज़ अहमद)
हापुड। सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईसेस, अनवरपुर, जिला हापुड़ में वार्षिकोत्सव के अवसर पर विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिता समारोह का आयोजन दिनांक 04.12.2021 से 10.12.2021 किया जा रहा है।
जिसका समापन समारोह दिनांक 11.12.2021 को होगा। संस्थान में अध्ययनरत समस्त छात्र/छात्राओं, चिकित्सक, अधिकारियों एवं कर्मचारीयों द्वारा खेल कूद में बढ़चढ़ कर भाग लिया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ० जे० रामाचन्द्रन, संस्थान की उपाध्यक्षा रम्या रामाचन्द्रन, प्रधानाचार्य डॉ० आर०सी० पुरोहित, चिकित्सा अधीक्षक डॉ० ऐ०के० पाण्डेय, निदेशक श्री आर० दत्त, कॉलेज प्रबन्धन समिति के सचिव श्री एन० नटराजन, समस्त विभाग प्रमुख, फैक्लटी मैम्बर्स, अधिकारीगण / कर्मचारीगण, एवं छात्र/ छात्राऐं उपस्थित रहें।


