Banga Electronics

Kidszee

भाकियू ने एसडीओ दफ्तर पर जड़ा ताला तो थाना बना एसडीओ दफ्तर


(रिपोर्ट- इकराम खान)

बुलन्दशहर। विद्युत कनेक्शन ना दिए जाने पर पिछले 4 दिनों से बिजली घर में धरना दे रहे किसानों और लोगों ने एसडीओ दफ्तर पर अपना ताला जड़ दिया। इसके बाद विभाग के अफसर व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आमजन की सुविधा को देखते हुए विभाग के कर्मचारियों ने विद्युत बिल जमा करने और आवश्यक कार्य के लिए गुलावठी थाने के एक रूम में एसडीओ दफ्तर बनाकर कार्य प्रारंभ कर दिया।
 बिजली घर के बाहर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को इस संबंध में जागरुक किया जा रहा है। लाउडस्पीकर से लोगों को बताया जा रहा है कि जिन लोगों को अपना बिजली का बिल जमा करना है अथवा दफ्तर से संबंधित अन्य कोई कार्य है वह लोग गुलावठी थाने पहुंचकर थाने में बनाए गए एसडीओ दफ्तर में विद्युत बिल जमा कर सकते हैं और अपना आवश्यक कार्य करा सकते हैं। आपको बता दें पिछले 4 दिनों से महिलाओं व लोगों ने नगर की तेवतियापुरम कॉलोनी में विद्युत कनेक्शन ना दिए जाने पर विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।