Banga Electronics

Kidszee

हापुड : भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने सन्त गाडगे बाबा जी के स्मृतिदिवस पर भावपूर्ण आदरांजलि अर्पित की

By- Naveen gautam

हापुड। भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के द्वारा आदर्श नगर कॉलोनी में सन्त गाडगे बाबा जी के स्मृतिदिवस पर भावपूर्ण आदरांजलि अर्पित की गई ।
इस अवसर पर मा0 अंकित कुमार ( जिला अध्यक्ष , भारतीय विद्यार्थी मोर्चा , हापुड) ने कहा कि सन्त गाडगे बाबा का महाराष्ट्र के अमरावती जिले में जन्म लिया हुआ वे भारत के चलते फिरते समाजिक शिक्षक थे और उन्होंने  स्वछता अभियान चलाया और शिक्षा के अग्रदूत के रूप में जीवन भर असहाय लोगो के लिए कार्य किया ।
इस अवसर पर अंकित कुमार , जितेंद्र कुमार , जय कुमार , टीटू कुमार , सोनू ( जिम कोच)  निक्की कुमार , गौरव कुमार , अमरजीत ,रिंकल कुमार,विपिन कुमार,रोबिन कुमार आदि ने अपनी भावपूर्ण आदरांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा ले कर समाज सेवा करने का संकल्प लिया ।